धार्मिकमध्य प्रदेश

भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा: आराध्य देव रामलला के स्वागत में भगवा रंग में रंगा रायसेन शहर

शहर में अभी तक लगभग 2 लाख भगवा झंडे बिके, शनिवार को निकलीं 2 रैलियों ने कराया भगवा झंडों का स्टॉक खत्म
रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
रायसेन। हमारे आराध्य देव भगवान रामलला के अयोध्या धाम अपने गर्भगृह में परिवार के दरबार सहित विराजित होने पर पूरे देश में गर्व और उत्साह है।रायसेन शहर में भी घर, व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर भगवा झंडों की काफी डिमांड रही।
रायसेन शहर में शनिवार को निकलीं दो अलग अलग भगवा रैलियों की वजह से भगवा झंडों का दोपहर के वक्त स्टॉक खत्म हो गया।पिछले एक हफ्ते से भगवान श्रीराम का हाथ में धनुष बाण लिए भगवा झंडा तो कहीं राम भक्त हनुमान युक्त भगवा झंडों की काफी डिमांड है। जहां नजर घुमाओ उधर एक ही नारा एक ही नाम जय श्रीराम जय श्रीराम और मेरे भारत का बच्चा बच्चा जय श्रीराम से रायसेन शहर का माहौल राममय हो चुका है।नगर की दुकानों पर अब तक डेढ़ लाख रुपये कीमत के भगवा झंडे बिक चुके हैं। भगवा झंडों की मांग अभी भी बनीं हुई है।भगवान राम नाम और रामजी की तस्वीर वाले झंडों की डिमांड अभी भी बनी हुई है।वहीं रायसेन के बाजारों मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम और उनके दरबार की प्रतिमाओं की डिमांड बर्तन दुकानों पर ज्यादा हो रही है। उधर रामलला के परिवार की प्रतिमाओं सहित अयोध्या धाम में विराजित होने की खुशी और गर्व से सनातन हिन्दू धर्म के लोग खासे काफी उत्साहित हैं। शनिवार को इस उपलक्ष्य में सुबह प्रभात फेरी और दोपहर के समय मिश्र तालाब राम मन्दिर के महंत मनीराम महाराज, समाजसेवी मनोहर मेहरा और विहिप नेता पण्डित बद्रीप्रसाद पराशर, पुष्पेंद्रसिंह राठौर के नेतृत्व में भगवा बाइक रैली सिद्ध मारुति नन्दन मन्दिर से डीजे की धुनों के बीच निकाली गई। जो शहर के मुख्य मुख्य मार्गों से होती हुई वापस मारुति नन्दन मन्दिर पाटनदेव पहुंच कर समाप्त हुई। बाइक भगवा रैली में शहर चौतरफा जय श्री राम के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। बाइक रैली में आरएसएस के मनोज रानी कुशवाहा गोपालपुर, ग्रेन मर्चेंट विजय सिंह राठौर, राहुल परमार, युवा नेता भावेश खूबचंदानी, राकेश मालवीय शक्ति सिंह बघेल उपस्थित हुए।
शहर में यह रहेंगे धार्मिक कार्यक्रम…..
श्री हिन्दू उत्सव समिति रायसेन द्वारा 21 जनवरी रविवार को सुबह करीब 10 बजे सिद्ध मारूति नन्दन मन्दिर सागर रोड़ पाटनदेव से भगवा झंडा प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा।श्री हिउस के अध्यक्ष मनीष बंटी माहेश्वरी ने बताया कि यह प्रभात फेरी में रायसेन शहर के सनातनी लोग हाथों में भगवा ध्वज थामे जय श्री राम के जयकारे लगाते हुए शामिल होंगे। उन्होंने धर्मप्रेमी जनता से शामिल होने का अनुरोध किया है। 21 जनवरी को सुबह 10 बजे श्रीकृष्ण गौशाला नन्दन वन नरापुरा से गाजेबाजों के साथ नरापुरा हनुमान मंदिर तक निकाली जाएगी। 21 जनवरी रविवार को दोपहर 2.50 बजे सिद्ध हनुमान मंदिर से महिला संगीत का भजन कार्यक्रम और महिला, मातृ शक्ति वाहिनी की शोभायात्रा निकाली जाएगी।मिश्र तालाब मन्दिर घाट पर महंत मनीराम महाराज ने बताया कि 22 जनवरी को शाम 6 दीपोत्सव रात्रि में गंगा आरती होगी।22 जनवरी सोमवार को सुबह 11 बजे सिद्ध खेड़ापति हनुमान मंदिर बावड़ी पुरा वार्ड 2 से प्रभात फेरी डीजे बैंड बाजे के साथ निकाली जाएगी।जो नरापुरा हनुमान मंदिर पर समाप्त होगी।22 जनवरी सोमवार को भगवा झंडा यात्रा शाम 4 बजे बाजेगाजों के बीच सिद्ध मारूति नन्दन मन्दिर पाटनदेव से जय जय श्री राम के जयकारों के साथ निकाली जाएगी जो कि सिद्ध हठीले हनुमान मंदिर गंज बाजार पहुंचकर आरती के बीच समापन होगी।

Related Articles

Back to top button