सिययलवाड़ा में मढ़ई मेले का हुआ भव्य आयोजन
रिपोर्टर : रामकृष्ण धाकड़
बम्होरी । शुक्रवार को ग्राम सियलवाड़ा में प्रतिवर्ष कार्तिक तीज को मढ़ई मेले का आयोजन किया गया। जिसमे आसपास के कई नगरों से कई प्रकार की दुकाने लगी वही बच्चों के खिलौने फल, फूलो की दुकानों से ग्रामीणों ने जमकर खरीदी की। सियलबाड़ा की मड़ई मेले में रामपुरा, गगनबाड़ा, चोर पिपरिया, बाजनी, डूंगरिया की ढाले आई जिनकी पूजन कर भजन भी किये गए। मढ़ई मेले में पंडा प्रकाश मेहरा द्वारा सभी डालो का पूजन की एवं उनकी बिदाई कर उनको सम्मानित होने किया । मढ़ई मेले में बड़ी संख्या ग्रामवासियों ने सहभागिता की । सरपंच प्रतिनिधि राधेलाल धाकड़, नर्मदाप्रसाद ठाकुर पूर्व सरपंच,
रेवराम शिल्पी ग्राम पंचायत सचिव, सियालवाड़ा ,बलीराम ठाकुर, दिनेश ठाकुर, शेरसिंह ठाकुर गगनवाड़ा, हाकमसिंह ठाकुर, मानसिंह धाकड़, रामकृष्ण धाकड़ युवा मंडल सिलवानी कोषादक्ष आदि मौजूद रहे।




