पति की हत्या कर लाश को हाथ पैर बांधकर चादर में लपेटकर फेंका तालाब में

आरोपी बिलकिसगंज पुलिस की गिरफ्त में
भोपाल । रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने बेटे और रिश्तेदारों के साथ मिलकर हत्या की थी। लाश के हाथ पैर बांधकर, चादर में लपेटकर पत्थर रखकर तालाब में फेंक दिया था।
18 मार्च को ग्राम खारी में तालाब में एक पोटली में युवक की लाश मिली थी। जिसकी पहचान मुकेश उर्फ मुकाम पिता केसर सिंह भिलाला उम्र 50 साल निवासी ग्राम बावडीखेडा हाल ग्राम आमला थाना रातीबड जिला भोपाल के रूप में हुई थी।
पूछताछ में पत्नी ने बताया कि 15 मार्च को रात करीब 8.30 बजे मैं, सुनील और पिंकी घर पर थे। घर पर रिश्ते में लगने वाला मेरा भतीजा दीपक उर्फ राहुल कलास निवासी बगवानी गांव और सोनू कर्मा निवासी आमला आए हुए थे। कुछ देर बाद पति मुकेश आया, सोनू और दीपक उर्फ राहुल को देखकर वह गालियां देने लगा। वह मुझे मारने के लिए दौड़ा। सोनू, दीपक और सुनील ने बीच बचाव किया। कुछ देर बाद मैं और बेटा सुनील एक बाइक पर और दीपक व सोनू दूसरी बाइक पर खारी गांव के तालाब के पास पहुंचे। रास्ते में पति मुकेश उर्फ मुकाम मिल गया। हमें देखते ही वह डंडा लेकर हमारे पीछे दौड़ा। उसने सोनू पर हमला किया, जो उसके हाथ में जाकर लगा। इसके बाद हमने उसे पकड़ा और पहले थप्पड़ मारे।
सोनू ने कहा- आज इसे मारकर तालाब में फेंक देते हैं। इसके बाद मैं, सुनील और सोनू तीनों ने पति के हाथ पकड़े और दीपक उर्फ राहुल ने रस्सी गले में लपेट कर गला घोंट दिया। हाथ-पैर बांधकर लाश को दरी में लपेटा और पत्थर रखकर तालाब मे फेंक दिया। मारपीट करने वाले डंडे को छिपाकर हम अपने घर आ गए। इसके बाद हम चारों मेरे घर ग्राम आमला वापस आ गये, जिस डंडे से मेरे पति ने सोनू को मारा था, उसको छिपा दिया था।



