सिलवानी मार्ग पर बूढागंज टोल नाका बंद कराने या एक टोल नाके का टैक्स माफ कराने विधायक को दिया ज्ञापन
सिलवानी । शनिवार को सिलवानी गैरतगंज मार्ग स्थित बूढ़ागंज पर टोल कंपनी द्वारा बनाए गए टोल नाके से अनावश्यक रूप से वाहनों से की जा रही वसूली को बंद कराने कि मांग को लेकर व्यवसायिक वाहन मालिकों ने श्री मद भगवत कथा स्थल का निरीक्षण करने आए सिलवानी विधायक रामपाल सिंह राजपूत, कलेक्टर अरविंद दुबे को आवेदन देकर टोल नाके तो बंद कराने की मांग की।
आवेदन में उल्लेख किया है कि सिलवानी क्षेत्र के माल वाहन मालिक है, सिलवानी गैरतगंज मार्ग का टोल कांट्रेक्ट बहुत पूर्व समाप्त हो चुका था। इस मार्ग का इस बीच नवीनीकरण भी नहीं हुआ है, परंतु बूढागंज तहसील गैरतगंज में सिलवानी मार्ग पर टोल नाके को स्थापित कर माल वाहनों से टोल टेक्स बसूला जा रहा है, इसी प्रकार गैरतगंज व रायसेन मार्ग पर स्थित टोल नाके पर टेक्स बसूला जा रहा है, नियमानुसार 70 किलोमीटर की दूरी पर टोल टैक्स का प्रावधान होने से ड्रायवरों द्वारा अनुचित रूप से हो रही टोल वसूली का विरोध करने पर वाहन चालकों व टोल कर्मियों के मध्य अनबन होती हैं और लड़ाई झगड़े की स्थिति निर्मित हो रही है। उक्त समस्या का वैधानिक कार्यवाही किये जाने व एक टोल नाके से सिलवानी क्षेत्र के माल वाहक वाहनों को टोल टैक्स में छूट दिलाये जाने की मांग की गई।
ज्ञापन देने वालो में अली खां नफीस, शकील, अलीम खान, आसिक पटेल आदि माल वाहक मालिक गण एवं वाहन चालक गण आदि मौजूद रहे।



