थाने के शिव मंदिर में प्रेमिका आरती और प्रेमी नरेंद्र ने एक दूसरे को जयमाला डालकर शादी रचाई

युवती के पिता ने थाने में आवेदन देकर लड़की से नाता तोड़ने की बात कही
रिपोर्टर : मनीष यादव
पलेरा । घर से भागी लड़की ने अपने प्रेमी के साथ थाने में पहुंचकर रचाई शादी, अजब गजब मोहब्बत की दास्ता टीकमगढ़ जिले के पलेरा थाना की है जहां शुक्रवार के दिन एक अजब गजब मामला सामने आया प्रेमी जोड़ी ने बिना फिजुली खर्चे से बचकर शिव मंदिर में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को जयमाला डालकर जीवन भर का साथ निभाना का वादा कर डाला हालांकि लड़की के परिजनों की रजाबंदी इस शादी में नहीं थी, जहां थाना अंतर्गत रामनगर निवासी झल्लू वंशकार द्वारा एक आवेदन पलेरा थाने में दिया गया है आवेदन में बताया गया है कि उनकी पुत्री आरती वंशकार ने अपनी इच्छा से युवक नरेंद्र वंशकार निवासी सुजारा थाना बुडेरा के साथ रहना पसंद किया थाना परिसर के मंदिर में जाकर जयमाला डाली है यह शादी मेरी वह मेरे परिवार के बिना इच्छा से रचाई गई है हमारा और हमारे परिजनों का आरती से कोई वास्ता नहीं है आवेदन के माध्यम से थाना परिसर में जानकारी देते हुए कहा है इस संबंध में थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया कि एक माह पहले गुमशुदगी की शिकायत पलेरा थाने में आई थी जिस मामले को संज्ञान में लिया गया था और जानकारी की तो पता चला की युवती घर से गायब हो गई थी अपनी इच्छा अनुसार युवती जब थाना पलेरा पहुंची तो परिजनों को इसकी सूचना दी परिजन मौके पर पहुंचे लेकिन परिजनों के साथ बालिग़ युवती नहीं जाना चाहती थी काफी समझाइश के बाद जब युवती नहीं मानी तो लड़का और लड़की की इच्छा अनुसार सरपंच और पुलिस की मौजूदगी में थाना परिसर में बने भोलेनाथ के मंदिर में जाकर दोनों ने एक दूसरे को जयमाल डाली और मंदिर से आशीर्वाद लिया, प्रेमी प्रेमिका के द्वारा जीवन भर एक दूसरे का साथ निभाने का वादा किया गया।



