धार्मिकमध्य प्रदेश

सिलौड़ी में विद्यासागर जी को दी भावपूर्ण विनयांजलि

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । संत श्री शिरोमणि दिगंबर जैन आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज को भावपूर्ण विनयांजलि सभा राम मंदिर सिलौड़ी में हुई । संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज जिनका जन्म कर्नाटक के बेलगाम सतलगा में 10 अक्टूबर 1946 को हुआ था । आप जैन समाज के प्रेरणा स्रोत थे आप हिंदी अंग्रेजी के अलावा आठ भाषा के ज्ञाता थे । कार्यक्रम की शुरुवात दीप प्रज्वलित कर की गई। ग्राम के वरिष्ठ जन ने अपनी भावनाओं को विचारों में प्रकट कर आचार्य श्री को विनयांजलि अश्रुपूरित दी। विनयांजलि सभा में ग्राम के गणमान्यजनों में रजनीकांत राय, जयनारायण राय, शंकरलाल राय, सुरेश राय, डॉ अन्नू राय, सुभाषचन्द्र जैन, सतेंद्र राय, अमित राय, रवि अवस्थी, अश्वनी राय पाली, पंकज राय नेगाई, गणेश साहू, मेकल साहू, सनत राय, सुधीर जैन, पिंकी जैन, दीपू जैन, अर्पित जैन, अंकित जैन, कमलेश जैन, एडवोकेट प्रशान्त राय, कोठी साहू, हेमंत राय, जुगल राय, बबलू जैन, नीरज राय, सुरेंद्र राय, सौरभ मिश्रा, पीयूष जैन, मनीष बागरी, सूरज राय, राहुल राय के अलावा क्षेत्र के वरिष्ठ लोगों की उपस्थिति रहीं।

Related Articles

Back to top button