क्राइम
दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत

कटनी जिले के स्लीमनाबाद की घटना
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
कटनी । कटनी जिले के स्लीमनाबाद तहसील में बीती रात एक दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों सगे भाई थे। हादसा अर्ध रात्रि घटित हुआ।
जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल से जा रहे इन दोनों भाइयों को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस जांच कर रही है।
चंद्रशेखर बरकडे पिता जलेद सिंह 23 वर्ष तथा विपिन चंद्र पिता जलेद सिंह 28 वर्ष पोस्ट ऑफिस सतना मे काम करता है। दोनों भाई MP20 ZJ 6219 मोटर साइकिल से सतना से अपने गांव हरदुई कला कुंडम जा रहे थे स्लीमनाबाद हाइवे पर किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए।



