मध्य प्रदेश

पुल की रेलिंग तोड़कर बाइक नीचे गिरी, दोनो लड़कों की मौत

सागर । एमपी के सागर जिले के मालथौन थाना क्षेत्र के अंडेला नदी के पुल पर लगी रैलिंग से तोड़कर बाइक सवार नीचे गिर गए। इस हादसे में दो लड़कों की मौत हो गई। दोनों नाबालिग हैं। दोनों बीना से मालथौन कैटरिंग का काम करने आ रहे थे। घटना रविवार की है।
मालथौन खिमलासा रोड पर स्थित एंडला पुल के नीचे आने जाने वाले लोगों की नजर पड़ी कि दो लोग और बाइक नीचे पड़ी है। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा, तो मृत अवस्था मे पड़े थे। सूचना पर थाना प्रभारी राजेन्द्र कुशवाहा भी पहुंचे। नदी में पुल के आसपास पानी भी नहीं था। पथरीली जगह थी।
पुलिस द्वारा उनकी शिनाख्त में कि विनय अहिरवार पिता भोलेराम अहिरवार उम्र 17 साल, तो दूसरे की पहचान निखिल अहिरवार पिता धर्मेंद्र अहिरवार उम्र 17 साल दोनों निवासी प्रताप वार्ड बीना के है। बताया जा रहा है कि दोनों लड़के देर रात बाइक क्रमांक MP15 ZG 8662 से बीना से मालथौन के लिए निकले थे। यहां कैटरिंग लगाने का काम करने आ रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पुल से गिर गई। हादसे में दोनों लड़कों की मौत हो गई। पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button