खबर प्रकाशन के बाद नहर में छोड़ा गया पानी, किसानों के खिले चेहरे
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । उमरियापान क्षेत्र से गुजरी बरगी परियोजना की नर्मदा दांयी तट मुख्य नहर पिछले कई दिनों सूखी पड़ी हुई थी जिस कारण से नहर पर आश्रित रहने वाले किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था और नजर में पानी नहीं होने के कारण आसपास के ग्रामों में भी भीषण जल संकट की स्थितियों उत्पन्न हो गई थी। पिछलों दिनों इस संबंध में किसान सतीश चौरसिया ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा की नर्मदा दांयी तट की मुख्य नहर में पानी नहीं छोड़ा जा रहा है जिसके कारण ग्रीष्म काल की फसल उड़द एवं मूंग की सिंचाई नहीं हो पा रही जिसके चलते किसानों को पानी की अत्यधिक आवश्यकता इसी समय है और विभाग ने अभी तक नहर में पानी नहीं छोड़ा।
उपरोक्त मामले को *मृगांचल एक्स्प्रेस* द्वारा प्रमुखता के साथ उठाया गया, जिसके बाद अधिकारियों द्वारा मुख्य नहर में पानी छोडऩे की बात कहीं गई थी। पिछले दिनों जैसे ही नहर में पानी छोड़ा गया किसानों के चेहरे खिल उठे। वहीं पानी के लिये जद्दोजहद कर रहे आसपास के ग्रामों ने भी राहत की सास ली है।



