मध्य प्रदेश

सिहोरा में प्रारंभ हुआ आशा कार्यकर्ता का सेक्टर स्तर पर एचबीवाईसी प्रशिक्षण

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास 
जबलपुर । प्रदेश में शिशु मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से छोटे बच्चों की गृह आधारित देखभाल (HBYC) कार्यक्रम अंर्तगत आशा कार्यकर्ता का सेक्टर स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ डॉ अर्शिया खान, मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी विकासखंड सिहोरा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
जबलपुर जिले के सिहोरा शासकीय सिविल अस्पताल में  आशा कार्यकर्ताओ के तीन द्विव्सीय इस कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए सिहोरा बीसीएम वीरेन्द्र मेहरा द्वारा बताया गया कि भारत सरकार द्वारा उपरोक्त प्रशिक्षण को सरल और सुगम बनाने के लिए एचबीवाईसी पाठ्यक्रम का इलेक्ट्रानिक माड्यूल तैयार किया गया है। इस आधार को लेकर आशा कार्यकर्ता एंड्रॉयड सेल फोन के माध्यम से पढ़कर, सुनकर और देखकर प्रशिक्षण को आसानी से प्राप्त कर सके। उपरोक्त प्रशिक्षण को सफलता पूर्वक पूर्ण करने वाली आशा कार्यकर्ता द्वारा आगामी माह से एचबीवाईसी कार्यक्रम अंर्तगत घरों का दौरा प्रारम्भ किया जाएगा। 
इस कार्यक्रम के दौरान उपस्तिथि रहें- डॉ राघवेंद्र त्रिपाठी, डॉ प्रवीण द्विवेदी, डॉ टीना बाधवा, बीसीएम वीरेंद्र मेहरा, सिस्टर इंचार्ज नीता सिंग, बबली खान, राजकुमार सेन, विपिन मराबी, के एस कस्तवार, सुरेंद्र सिंह राजपूत, अश्वनी मिश्रा, दीपशिखा सोनी, ताराचंद कोस्टा, वाचस्पति रैकवार, विमल नामदेव, उमा पटेल, पंचवती वर्मा, पंकज, राजेंद्र गुप्ता, अंजू पाठक, स्वर्णलता मिश्रा, महादेव पटेल, मोहित राय, राजेंद्र रजक, हिमांशु रजक के साथ साथ समस्त कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button