मध्य प्रदेश
सीएम चौहान ने सपत्नीक गुरु पूर्णिमा पर हीरापुर में गुरुजी का आशीर्वाद लिया
रिपोर्टर : बृजेन्द्र कुशवाहा
तेंदूखेड़ा। सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सपत्नीक नरसिंहपुर जिले के ग्राम हीरापुर पहुंच कर परम पूज्य गुरुजी श्री श्री श्री षण्मुखानंद जी महाराज (हीरापुर वाले) जी के चरणों में प्रणाम किया साथ ही देशवासियों के मंगल एवं कल्याण की कामना की।
इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, वरिष्ठ नेता राज्य सभा सांसद कैलाश सोनी, पूर्व मंत्री एवं सिलवानी विधायक रामपाल सिंह राजपूत, जिलाध्यक्ष भाजपा अभिलाष मिश्रा, विधानसभा नेता गाडरवारा गौतम सिंह पटैल, नगर पालिका अध्यक्ष पं शिवाकांत मिश्रा, सभापति आनंद दुबे, पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। सभी ने परम पूजनीय गुरूदेव जी का आशीर्वाद लिया।



