खेल

इंडिया टीम के वॉलीबॉल खिलाड़ी अरबाज रहमान का नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

अंतर्राष्ट्रीय डायरेक्ट वॉलीबॉल चैंपियन शिप 2023 इंडियन एंड नेपाल के बीच मुकाबला हुआ जिसमें इंडिया टीम विजेता रही
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । नगर देवरी के युवा अरबाज रहमान जोकि इंडिया टीम में सिलेक्शन हुआ और वह टीम इंडिया की और से खेलें। सभी नगर वासियों को बड़े गर्व की बात है। अरबाज रहमान ने बेहतरीन खेल खेल कर देवरी नगर एवं देश का नाम रोशन किया ।
अरबाज रहमान ने नगर आगमन पर सैकड़ों की तादात में लोग बस स्टॉप पर इंतजार कर रहे थे जैसे ही अरबाज रहमान अपनी गाड़ी से उतरे लोगों ने बड़े उत्साह के साथ बैंड बाजों के साथ उनका भव्य स्वागत किया ।अरबाज रहमान का बस स्टॉप से उनके निज निवास तक जुलूस निकाला गया। नगर वासियों ने फूल माला डालकर जगह जगह स्वागत किया । अरबाज रहमान ने भी सभी का अभिवादन किया। आपको बता दें कि अरबाज रहमान रिटायर मंडी नाकेदार खलीक नाना के बेटे हैं खलीक नाना बेहतरीन हॉकी की कॉमेंट्री करते हैं और नाना के नाम से मशहूर है नगरवासियो एवं जनप्रतिनिधियो, समाज सेवकों ने अरबाज रहमान को बधाई दी है। बधाई देने वालों में नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र रघुवंशी, उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद चौरसिया, पार्षद अशोक रघुवंशी, विनोद कुमार गुप्ता मेडिकल प्रिंसिपल मुरारी चौरसिया, कन्या शाला आईटीआई प्रिंसिपल सक्सेना साहब, मोहम्मद इरशाद, अब्दुल मजीद पठान, मोहम्मद दानिश पठान, लियाकत रहमान, गुफरान रहमान, अमजद पठान, शानू कंडक्टर, वसीम रहमान, मुफ्ती नूर मोहम्मद, लईक रहमान, मोहम्मद खालिद, आमिर, मोहम्मद शादाब, मोहम्मद उमर कमांडर, बिलाल पठान, मोहम्मद यूनुस, जमील पठान, वकील पठान आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।

Related Articles

Back to top button