घेराबंदी कर 4 लोगों को 4600 रुपए के रंगे हाथ जुआ खेलते पकड़ा
रिपोर्टर : मिथलेश मेहरा
सिलवानी । शनिवार को मुखबिर की सूचना मिलने पर पुलिस थाना उदयपुरा की टीम थाना प्रभारी एम.एल. भाटी एवं दो साक्षी को हमराह लेकर मय फोर्स के उदयपुरा में मुखबिर द्वारा मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान लक्ष्मण धाकड़ के घर के पास कुछ लोग ताश पत्तों पर रुपयों से हार जीत का दाव लगाकर अवैध रूप से जुआ खेलते दिखे जिन्हें हमराही स्टाफ उपनिरीक्षक राम सिंह ठाकुर, उप निरीक्षक संतोष सिंह, उप निरीक्षक अशोक तिवारी, एएसआई उदल सिंह गुर्जर के एवं अन्य साथियों की मदद से घेराबंदी कर 4 लोगों को रंगे हाथ जुआ खेलते पकड़ा पुलिस द्वारा नाम पूछने पर 1 लक्ष्मण धाकड़ पिता परम धाकड़ उम्र 36 साल निवासी वार्ड क्रमांक 9 उदयपुरा 2 विष्णु पिता भैया लाल यादव उम्र 61 साल निवासी हनुमान मंदिर उदयपुर 3 भूरालाल आदिवासी पिता जसराज सिंह आदिवासी उम्र 56 साल निवासी ग्राम पचामा 4 रामस्वरूप आदिवासी पिता लक्ष्मण सिंह आदिवासी उम्र 56 साल ग्राम बमोरी का होना बताया चेक करने पर आरोपी के कब्जे से 4600 रुपए एवं ताश के 52 पत्ते समक्ष राहगीर एवं सक्षियो के समक्ष विधिवत जप्त कर थाना आकर अपराध पंजीबद्ध किया धारा 4 का जुआ एक्ट बाद जुर्म जमानती होने पर जमा किया गया।



