सुअर मार बम्ब की चपेट में आई गाय, बेजुबां गाय के मुख के उड़े चिथड़े
ग्रामीण क्षेत्र हदेय नगर में शाम की घटना, पहले भी हो चुके हैं गाय के जबड़े फटने वाले हादसे
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले की सीमा से लगे हुए ग्राम गोसलपुर पंचायत हदेयनगर की घटना। जंगल में चरने गई गाय का मुख सुअर मार बम्ब की चपेट में आने जबड़े समेत मुख फट गया ।
ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार की शाम को जंगल में चारा खाकर सभी पालतु पशु जैसे ही वापिस गाव लौटे तो उसमें से एक बेजुबां गाय के मुख से खून की धार बह रही थी। और जबड़े के चिथड़े उड़ गए थे । इस हादसे को जिसनें भी देखा वह दंग रह गया। घटना की जानकारी पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ को दी गई । फोटो देखकर ही डॉक्टर ने बताया कि सुअर मार बम्ब से गौ माता का मुख फटा है । सुअर मार बम्ब की घटना पहले भी हो चुकी हैं- विगत वर्ष सिहोरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरगी मोहला में हुई थी। यहीं दो गाय बम्ब की चपेट में आई थी ।जिनका सर्जरी के माध्यम से ईलाज किया गया था । तीन दिन के बाद गायों ने दम तोड़ दिया था । आज फिर घटना गोसलपुर के हिरदेनगर में घटित हुई हैं ।
गायों के लिए नही है कोई उत्तम व्यवस्था, देखा जाये तो पालतु पशु और आवारा पशुओं की सेवा सुरक्षा को लेकर लगातार मांग की जाती हैं फिर भी पशु सुरक्षा को लेकर शासन प्रशासन तक इस ओर ध्यान नहीं है। और घटना की जानकारी के बाद हवा में तीर चलने जैसे हालत निर्मित हो जाते हैं ।
हर रोज नेशनल हाइवे पर एक दो बेजुबां गायों समेत गौवंशो की मौत हो जाती हैं। सिहोरा क्षेत्र बड़ा एवं ग्रामीणों से लगा हुआ है फिर भी समस्या का समाधान व उचित सुविधा न होने के कारण इन पशुओं को अपनी जान देकर चुकानी पड़ती है। कब जागेगा शासन ? कब सुधरेगा आम इंसान ? ये तो समय ही बतायेगा । फिलहाल देर रात तक बेजुबां गाय दर्द से तड़प रही है ।



