गेंहू की खड़ी फसल पर ट्रैक्टर चलाकर फसल नष्ट करने का मामला, किसान ने की तहसीलदार की शिकायत
किसान को अब प्रशासन से न्याय की आशा
रिपोर्टर : मिथलेश मेहरा
उदयपुरा । उदयपुरा तहसील के ग्राम धौलश्री के किसान रघुवीर सिंह रघुवंशी ने तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान की शिकायत को लेकर कलेक्टर को पत्राचार के माध्यम से शिकायत की है। रघुवीर सिंह रघुवंशी के द्वारा सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत की गई । शिकायत पत्र में उल्लेख किया गया है सीताराम रघुवंशी ने तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान एवं राजस्व निरीक्षक राजेन्द्र कुमार सोनी एवं पटवारी सिद्धार्थ रघुवंशी से साठ-गांठ करके रघुवीर सिंह रघुवंशी की भूमि पर खड़ी गेंहू की फसल पर ट्रैक्टर चलाकर फसल नष्ट कर दी गई । वही जिससे रघुवीरसिंह रघुवंशी को लगभग नव्वे हजार का नुकसान हुआ उक्त उक्त घटना 23 दिसम्बर 2022 की बताई जा रही है । रघुवीर सिंह रघुवंशी के द्वारा न्याय को लेकर अब सीएम हेल्पलाइन एवं पीएम कार्यालय पर भी पत्रचार के माध्यम से शिकायत की है ।





