ख्रीस्त जयंती एवं वार्षिकोत्सव मनाया गया

रिपोर्टर: सतीश चौरसिया
उमरियापान । उमरियापान स्थित मारथोमा ग्राम ज्योति माध्यमिक शाला विधालय में ख्रीस्त जयंती एवं वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया । शाह जी ने प्रभु की प्रार्थना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया । कार्यक्रम का संचालन धन सिंह ने किया। कार्यक्रम में केजीवन से आठवीं तक के छात्र छात्राओं द्वारा भाग लिया गया। जिसमें नन्हें मुन्हें बच्चों द्वारा भाषण, नृत्य आदि मनभावन प्रस्तुतियां दी गई । कार्यक्रम में ग्राम के गणमान्य नागरिकों सहित पेरेन्ट्स की उपस्थिति रही । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरपंच अटल ब्यौहार, शाला प्रबंधक सायरम्मा सिस्टर, मथुरा प्रसाद झारिया, द्वारका प्रसाद त्रिपाठी, डा रामजी पटेल की उपस्थिति रही ।शाला परिवार से एनके उपाध्याय, वर्षा, शिवांगी, शिवानी पांडेय, भारती, अंजली, रिंकी, आरती, नेहा का सहयोग रहा। आभार प्रदर्शन वर्षा बर्मन ने व्यक्त किया।



