मध्य प्रदेश

स्कूटी मिलते ही खिल उठी छात्र अंकित छात्रा अनुष्का के चेहरे की मुस्कान

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । मध्यप्रदेश शासन की ओर से पहली बार प्रत्येक शासकीय विद्यालयों में , अध्यनरत छात्र-छात्राओं को जो कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुके हैं उन्हें पुरस्कार स्वरूप एक-एक छात्र-छात्रा को स्कूटी प्रदान करने की योजना के अंतर्गत शासन द्वारा इलेक्ट्रिक स्कूटी के लिए अधिकतम 1 लाख 20 हजार रुपए और पेट्रोल वाली स्कूटी के लिए 90 हजार रुपए निर्धारित किए हैं इस योजना का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करना है ताकि विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में परेशानी न हो गौरझामर में 2 विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान की गई स्थानीय शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौरझामर में कक्षा 12वीं की छात्रा अनुष्का लोधी पिता अमरजीत सिंह लोधी निवासी गौरझामर ने गणित विषय से बोर्ड परीक्षा में 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे अनुष्का लोधी ने क्षेत्र का नाम रोशन किया इसी प्रकार शासकीय उच्चतर माध्यमिक बालक विद्यालय के नियमित छात्र अंकित पिता नर्मदा विश्वकर्मा घोषयाना वार्ड गौरझामर का मुख्यमंत्री ई स्कूटी में चयन हुआ था सागर में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में एक-एक स्कूटी प्रदान की गई।
इस अवसर पर स्कूटी, पुरस्कार वितरण अवसर पर कन्या हाई स्कूल के प्राचार्य एस एस ठाकुर, बालक विद्यालय के प्राचार्य अरुण कुमार सोनी ने खुशी जाहिर करते हुए, दोनों को मेहनत और लगन से पढ़ाई करने की कामना करते हुए बधाई शुभकामनाओ दी है बच्चों को मिली स्कूटी पर अभिभावकौ ने सरकार का आभार व्यक्त किया है स्कूटी गाड़ी खरीदते समय बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अभिभावकों माता-पिता और दर्जनों ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button