मध्य प्रदेश

स्कूली बच्चों ने जाना कंप्यूटर का विस्तृत ज्ञान, शिक्षा मित्र एजुकेशनल हब पहुंचें स्कूली विद्यार्थी

रिपोर्टर : शानू मंसूरी
गैरतगंज। शुक्रवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़ी के विद्यार्थियों को कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर का भ्रमण कराया गया। स्कूल में अध्यनरत आईटी ट्रेड के छात्र छात्राओं ने हर तीन महीने में होने वाले औद्योगिक भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत गैरतगंज में शिक्षा मित्र एजुकेशनल हब द्वारा संचालित कंप्यूटर संस्थान का भ्रमण किया।
इस दौरान विद्यार्थियों को कंप्यूटर के कार्यों समेत उसकी पीढ़ियों एवं विभिन्न जानकारियों से अवगत कराया गया, विद्यालय की आईटी ट्रेड की वैकेंसी ट्रेनर्स सुषमा लोधी के साथ कंप्यूटर सेंटर पहुंचे विद्यार्थियों ने कंप्यूटर के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। शासकीय उच्चतर विद्यालय गढ़ी में आईटी ट्रेड की ट्रेनिंग स्वामी अंबरीश चेतन्य सेवा समिति द्वारा दी जा रही है।
इस अवसर पर संस्थान के संचालक शानू मंसूरी, शुभम नामदेव के साथ ही अमित चडार, राजेन्द्र लोधी एवं विकास सतोरिया विशेष रूप से मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button