मध्य प्रदेश

स्कूल भवन के लिए जमीन नही तो वोट नहीं लोग केरेंगे चुनाव का बहिष्कार

पत्रकार ग्रामीण हुए लामबंद मुख्यमंत्री जिले के मंत्रियों के नाम सौपा ज्ञापन
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । स्कूल भवन के लिए शासन से जमीन उपलब्ध कराने की मांग को लेकर ग्रामीण लामबंद होने लगे है और मांग पूरी ना होने पर धरना प्रदर्शन यहां तक की विधानसभा लोकसभा चुनाव के बहिष्कार करने की चेतावनी दी है, दरअसल शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल गौरझामर के भवन निर्माण के लिए शासन ने करीब एक करोड़ पचास लाख की राशि स्वीकृत की है लेकिन अभी तक शासन द्वारा जमीन निर्धारित नही की गई है, स्कूल में गौरझामर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों से करीब एक हजार छात्राए जर्जर भवन में खतरे के साए में शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर हैं जहा बैठने को भी जगह नहीं है, स्थानीय पत्रकारों आमजनों द्वारा काफी पहले से मांग की जा रही थी और शासन द्वारा बजट आवंटित कर दिया लेकिन मुख्य समस्या भवन के लिए 1.75 एकड़ जमीन की बात सामने आ रही है, वही ग्रामीणों की माने को पंचायत क्षेत्र में शासकीय भूमि पर भूमाफियाओं ने अतिक्रमण कर लिया है और अभी भी जारी है, जानकारी अनुसार पहले भवन को राशि आई थी लेकिन जमीन के अभाव में बापिस हो गई इसलिए आमजन आशंकित है कि कही फिर बापिस ना हो जाए, इसी के चलते गौरझामर पत्रकार संघ एवम ग्रामीणों ने स्कूल भवन के लिए जमीन उपलब्ध कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जिले के तीनो मंत्रियों के नाम थाना प्रभारी गौरझामर को ज्ञापन सौंपकर कहा की प्रशासन जल्द से जल्द जमीन उपलब्ध कराए अगर ऐसा नहीं होता है तो क्रमिक अनशन, आंदोलन यहां तक की चुनाव का बहिष्कार करने में पीछे नहीं हटेंगे जिसकी जबाबदारी प्रशासन की होगी।
इस दौरान अधिमान्य पत्रकार कुंदनलाल चौरसिया, प्रहलाद साहू, मुकेश जैन, अवतार सिंह ठाकुर, प्रीतम लोधी , सीताराम लोधी, भूपेन्द्र सिंह, गिरीश शर्मा, अशोक पटेल, ललित चढ़ार सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button