हाईवे पर हुई लूट की घटना का 12 घंटे के अंदर उदयपुरा पुलिस ने किया खुलासा
ड्राइवर ने ही बुआ के लडको से दिलाया था घटना को अंजाम
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
उदयपुरा। 6 जुलाई 23 की रात्रि करीब 12:00 बजे उदयपुरा थाना क्षेत्रातर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 45 भोपाल जबलपुर पर अज्ञात आरोपियों द्वारा नर्मदा आटा उद्योग मिल के मुनीम गोविंद साहू एवं पिकअप चालक दुर्गेश यादव की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर नगदी ₹ 6,47,792/- रूपये की लूट की घटना घटित की गई थी। फरियादी मुनीम गोविंद साहू की रिपोर्ट पर धारा 394 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उपरोक्त प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रायसेन विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा के मार्गदर्शन में एसडीओपी बाड़ी अमित मेश्राम एवं थाना प्रभारी उदयपुरा निरीक्षक एम.एल. भाटी, उनि हेमंत पटेल के द्वारा दो पुलिस टीम गठित कर माल मशरूका व आरोपियों की तलाश / पतारसी प्रारंभ की गई ।
अनुसंधान के दौरान मुनीम गोविंद साहू से पूछताछ तथा तकनीकी साक्ष्य के आधार पर संदेही पिकअप के ड्राइवर दुर्गेश यादव से सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपनी बुआ के लड़के गेंदलाल यादव तथा बबलू यादव दोनों निवासी अमरवाड़ा, जिला छिंदवाड़ा के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।
उक्त प्रकरण में आरोपियों की पतारसी, गिरफ्तारी तथा माल मशरूका जप्त करने में थाना प्रभारी उदयपुरा निरीक्षक एम.एल. भाटी, निरीक्षक मोहन मर्सकोले थाना प्रभारी अमरवाड़ा जिला छिंदवाड़ा, उनि हेमंत पटेल उनि राम सिंह ठाकुर, उनि संतोष सिंह उनि दीपक वर्मा, सउनि दिनेश्वर उघड़े, सउनि सुरेंद्र सिसोदिया सायबर सेल, प्रआर. राजेंद्र यादव, प्रआर अरविंद बैरागी, आर. भानु प्रताप, आर. मुकेश, आर. गौरव, आर. लीलाधर, आर. विनोद की सराहनीय भूमिका रही।
जनसामान्य / व्यापारी वर्ग से जिला पुलिस प्रशासन रायसेन की अपील है कि बड़ी राशि का लेनदेन संभवतः ऑनलाइन या बैंक के माध्यम से ही किया जाए!



