मध्य प्रदेश

स्कूल संचालक यातायात और सुरक्षा संबंधी समस्त अपनी तैयारियों का पुख्ता इंतजाम कर लें :थाना प्रभारी

रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली । पुलिस प्रशासन के द्वारा स्कूली बच्चों की सुरक्षा और यातायात संबंधी नियमों का हो कड़ाई से पालन जिसको लेकर थाना प्रांगण के सभागार में नगर के शासकीय, अशासकीय स्कूल संचालक सहित कोचिंग संचालकों की मीटिंग का आयोजन किया गया , मीटिंग में जहां पुलिस प्रशासन के द्वारा स्कूल संचालकों को बुलाया गया था लेकिन कुछ स्कूल संचालकों के द्वारा अपने प्रतिनिधि मीटिंग में पहुंचाए गए।
शिक्षा के साथ-साथ बच्चों की सुरक्षा भी जरूरी है इस को लेकर किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, समस्त स्कूली वाहनों में यातायात के नियमों का पालन हो एवं बच्चों को गाड़ी में बिठाले और उतारने में अटेंडर की भूमिका अहम रहनी चाहिए । समस्त स्कूली वाहनों में कैमरे और जीपीआरएस की व्यवस्था हो जिससे कि वाहन कहां है इसकी स्कूल संचालक को जानकारी रहना चाहिए थाना प्रभारी आशीष सप्रे मीटिंग के दौरान कहीं ।
उन्होंने कहा कि विगत वर्ष नगर में हृदय विदारक घटना घट चुकी है ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए जरूरी है कि स्कूल संचालक समय-समय पर स्वयं बसों की जांच करें स्टाफ की समस्त जानकारी अपने पास रखें। साथ ही स्कूल में किराए से लगने वाले वाहनों के समस्त दस्तावेजों की भी पहले ही जांच की जाए।
शिक्षकों का हो चरित्र सत्यापन
इस दौरान थाना प्रभारी ने कहा कि स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों का भी चरित्र सत्यापन होना चाहिए खासकर वह शिक्षक जो बाहर से आकर नगर एवं क्षेत्र के स्कूलों में अध्ययन कार्य करा रहे हैं।
बच्चों की सुरक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन से अवगत कराते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि समस्त स्कूलों में उच्च क्वालिटी के कैमरे साथ साथ कैमरा को संचालित करने की पूरी जानकारी स्कूल संचालक को होना चाहिए क्योंकि घटना दुर्घटना के दौरान तत्काल जानकारी ली जा सकती है। ताकि अधिकतर देखा जाता है कि घटना दुर्घटना के बाद कैमरा संचालन के लिए एक्सपर्ट को बुलाया जाता है। जिससे काफी देर लगने के कारण अपराधी घटना को अंजाम देकर फरार होने में कामयाब हो जाता है।
6 जुलाई दी गई है अंतिम तारीख —
वाहनों में सुरक्षा के इंतजाम , सीसीटीवी कैमरे, जीपीआरएस सिस्टम और स्कूल में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम को लेकर पुलिस प्रशासन के द्वारा 6 जुलाई तक अंतिम समय दिया गया है इन 3 दिनों में स्कूल संचालकों को वाहन और स्कूलों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करना है 7 जुलाई से पुलिस और प्रशासन के द्वारा जांच की जाएगी इस दौरान यदि किसी प्रकार की कोई कमी पाई जाती है तो कार्यवाही की जाएगी।
वहीं सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर स्कूल संचालकों ने नगर परिषद अध्यक्ष और प्रशासन से सड़कों की मरम्मत की बात कही इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक राजपूत ने कोचिंग संचालकों से कहा कि सुबह 5 बजे से छात्राओं की कोचिंग संचालित ना की जाए।
वही मीटिंग में आए जागरूक लोगों के द्वारा नगर में संचालित शासकीय आदिम जाति कन्या छात्रावास के आसपास भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं ऐसी मांग की गई।
इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी, पवन दुबे, अभिषेक राजपूत, तहसीलदार रामजीलाल वर्मा सहित नगर के शासकीय एवं अशासकीय स्कूल संचालक सहित कोचिंग सेंटर संचालक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button