श्रेष्ठ संस्कारों से ही श्रेष्ठ समाज का निर्माण होता है : शशि ठाकुर
सेवा भारती ने किया 501 कन्याओं का पूजन
हरीश मिश्र, बरिष्ठ पत्रकार
रायसेन । वन परिसर रायसेन में सेवा भारती द्वारा, 11 संस्कार केंद्र की 501 कन्याओं का पूजन एवं प्रसाद वितरण का भव्य आयोजन संपन्न किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में डॉ. श्रीमती किरण शेजवार, प्रांतीय उपाध्यक्ष सेवा भारती विदिशा विभाग, बबीता साहू ने कन्याओं को चुनरी ओढ़ाई, माथे पर तिलक लगाकर फूल माला पहनाई।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ शशि ठाकुर, सलाहकार राष्ट्रीय महिला आयोग ने संबोधित करते हुए कहा कि कन्याओं का पूजन, मां दुर्गा के पूजन के समान है। आदर्श समाज स्थापना के लिए, सेवा भारती कन्या पूजन का कार्यक्रम कर रही है। श्रेष्ठ संस्कारों से ही श्रेष्ठ समाज का निर्माण होता है । लोक कल्याण का महान लक्ष्य प्राप्त करने के लिए, व्यक्ति निर्माण, परिवार निर्माण और समाज निर्माण के लिए संस्कार केंद्रों के माध्यम से सेवा भारती द्वारा जन जागरण का काम किया जा रहा है।
कार्यक्रम की विशेष अतिथि आभा पांडे, भोपाल महानगर संयोजिका, सेवा भारती ने विचार प्रकट करते हुए कहा कि भारत धर्म परायण देश है । धर्म के प्रति लोगों की आस्था बड़ी गहरी है किंतु दुर्भाग्य है कि धर्म के संबंध में लोगों की मान्यताएं बहुत अधिक भ्रांति पूर्ण हो गई हैं । धर्म , मात्र कहने सुनने का विषय नहीं है वह तो सर्व हितकारी आदर्श आचरण पद्धति है। जिस पर चलकर मनुष्य और समाज प्रगति पथ पर सतत बढ़ता रहता है। इसलिए सेवा भारती सेवा, संस्कार, समरसता के माध्यम से समाज के शोषित और पीड़ित वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रहा है ।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि कुसुमसिंह, शिक्षा आयम, मध्य भारत प्रांत ने कन्याओं को संबोधित करते हुए कहा कि कन्याओं का सम्मान ही परिवार को सुसंगठित, सुविकसित बनाने की आधारशिला है ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ शशि ठाकुर, सलाहकार, राष्ट्रीय महिला आयोग, विशेष अतिथि आभा पांडे, भोपाल, महानगर संयोजिका सेवा भारती, सुनीला माथुर क्षेत्रीय महिला कार्य प्रमुख, डॉ. ए. सी. अग्रवाल, अशोक सोनी, केशराम साहू मंचासीन रहे।
राजेश भार्गव विभाग संगठन मंत्री सेवा भारती ने सेवा भारती रायसेन प्रकल्पों की जानकारी प्रस्तुत की । कार्यक्रम में रजनी अग्रवाल, अजीता रानी मालवीय, सुमन लता सक्सेना, मनीषा अग्रवाल, चंद्रमोहन गोयल, नारायण सिंह कुशवाह, कैलाश ठाकुर, राहुल परमार, चंद्रशेखर शर्मा, संतोष साहू, संजय गोहिल, गोविंद सोनी, संतोष यादव, कंछेदी चक्रवर्ती, सुनील ठाकुर, राजकुमार यादव (तजपुरा) शिवराज मालवीय, राधेश्याम सराठे, मुकेश रजक उपस्थित रहे। मंच संचालन हरीश मिश्र ने किया।




