मध्य प्रदेश

स्वतंत्रता-दिवस पर भी खूब बिकती रही गढी मे शराव

ब्यूरो चीफ : संजय द्विवेदी
गैरतगंज। जहां एक और पूरा देश स्वतंत्रता दिवस मना रहा था वही दूसरी और शराव ठेकेदार द्वारा ग्राम गढी मे दिन दहाड़े जम कर शराव बेंची जा रही थी जिस का स्थानिय लोगों द्वारा विरोध भी किया गया लेकिन माफियाओ के हौसले इतने बुलंद हे की उनको किसी का कोई डर ही नही हे जबकी स्वतंत्रता दिवस के दिन शराव बेचना प्रतिबंध रहता हे लेकिन गढी कलारी के कर्मचारियों द्वारा ठेकेदार के कहने पर जम कर शराव बेंची गई जिस का ग्रामीणों ने विडियो बनालिया जो जम कर वायरल हो रहा।
ग्रामीणों ने बताया की नियमो को ताक पर रख कर शराव मफियाऑ देवनगर, गढी क्षेत्रभर गांव गांव शराव बेंची जा रही हे जिस से आये दिन विवाद हो रहे हे और यदि प्रशासन द्वारा जल्द इस इन शराव मफियाऑ पर कार्यवाही नही हुई तो जल्द ही ग्रामीणों द्वारा सड़क पर उतर कर इन माफियाओ के खिलाफ उतर कर उग्रप्रदर्शन करने को मजबूर होन्गे।

Related Articles

Back to top button