मध्य प्रदेश

आबकारी विभाग की गुंड़ागर्दी नवनिर्माण सड़क पर निकाली कार, उप सरपंच से की मारपीट गालीगलौज

रिपोर्टर : विनोद साहू
बाड़ी । पूर्व मुख्यमंत्री उमाभारती ने मध्यप्रदेश में शराब बंदी की मुहिम तो बहुत जोरदार तरीके से चलाई लेकिन मध्यप्रदेश सरकार की अर्थव्यवस्था ही शराब पर चल रही हो ऐसे में शराब बंदी की जगह आहतों को बंद करके उमाभारती के सपनों पर बिराम लगा दिया। नतीजतन आज गाँव गाँव में खुलेआम गोली बिस्किट की दुकानों पर शराब बिक रही ।
गाँव गाँव बिक रही शराब और अन्य मादक पदार्थ ।
क्षेत्र में शराब के शौकीन अस्सी फीसदी तक पहुँच गये जिसमें मध्यमवर्ग के युवाओं की तादाद सबसे अधिक हैं , शराब महँगी होने के चलते युवा अन्य मादक द्रव्यों का सेबन करने से भी परहेज़ नहीं करते ।
कच्ची शराब पकड़ने पर जोर ।
आबकारी विभाग बैसे तो ठेकेदार पर अंकुश लगाने के लिए तैनात रहना चाहिए लेकिन क्षेत्र में आबकारी विभाग महज कच्ची शराब बनाने बालों की धरपकड़ ही करता नजर आता गाँव गाँव ठेकेदार के आदमी देशी विदेशी शराब बेंच रहे उन्हें अभयदान दे रहा है।
नवनिर्माण सड़क पर गाड़ी निकालने से रोका तो की गालीगलौज निकाले लठ्ठ और कट्टे।
रविवार की सुबह लगभग दस बजे आबकारी विभाग और ठेकेदार की गाड़ी नारदखेड़ा में गाँव में घुसने लगी तो बहाँ मौजूद उप सरपंच इंदल सिंह अहिरवार ने उन्हें रोकते हुआँ कहा कि भैया आज ही सड़क बनी है जीप मत निकालो इस पर गाड़ी में बैठे लोगों ने उसे भद्दी भद्दी गालियाँ दी और लठ्ठ कट्टे निकाल लिए उसे मारने दोड़े इतने में गाँव के लोग आ गए तो ठेकेदार के लोग चलते बने । रविवार को सरपंच विकास चौहान के साथ उप सरपंच इंदल सिंह ने थाने में आवेदन देकर कार्यवाही की माँग की ।

Related Articles

Back to top button