मध्य प्रदेश

भाजपा पार्षद बबीता ललित चौधरी ने सीएमओ पर लगाए गंभीर आरोप

मझौली नगर परिषद में भाजपा पार्षद कि नहीं है सुनाई
रिपोर्टर : ओमप्रकाश साहू
मझौली । मामला नगर परिषद कार्यालय मझौली का है जहाँ पर वार्ड क्रमांक 5 की भाजपा पार्षद बबीता ललित चौधरी ने सीएमओ पर जातिगत अपमानित जेसे लगाए कई गंभीर आरोप,, वार्ड वासियों के साथ पार्षद पद से इस्तीफा देने पहुंची कार्यलय नगर परिषद मझौली में भाजपा पार्षद बबीता ललित चौधरी ने आरोप लगाते हुए कहा कि सीएमओ द्वारा जातिगत शब्द का उपयोग कर अपमानित किया जाता है सीएमओ ने ..….. जैसे अपशब्दों का उपयोग किया जिससे मुझे ठेस पहुंची है,। सीएमओ पर आरोप लगाते हुए कहा कि सीएमओ ने कहा हे की नगर परिषद अध्यक्ष से 15 लख रुपए लिए हैं इसलिए तेरे वार्ड का काम नहीं हो सकता है भाजपा पार्षद बबीता चौधरी वार्ड वासियों के साथ नगर परिषद कार्यालय पहुंचे जहां पर उन्होंने अपनी लिखित में अपनी समस्या बताते हुए इस्तीफा देने की बात कही पार्षद के साथ वार्ड वासियों ने कहा कि वार्ड में गंदगी हे, साफ सफाई नही होती ।
सूत्रों से मिली जानकारी की नगर परिषद मझौली मैं आम नागरिकों की भी सुनाई नहीं होती ना की मध्यप्रदेश शासन की चलाई जा रही योजनाओं को आम आदमी तक नहीं पहुंचाया जाता अधिकारियों तक ही सीमित है ना की किसी प्रकार की जानकारी दी जाती है नगर परिषद मझौली मैं बढ़ते अतिक्रमण पर भी नगर परिषद अधिकारी का किसी भी प्रकार का एक्शन नहीं दिया जाता अपने ऑफिस तक ही सीमित नजर आते है।
अनेकों समस्याएं हे , जब पार्षद की नही सुनते तो जनता की कहा तक सुनवाई होगी।जिस पर सीएमओ अरविंद भदौरिया ने आवदेन स्वीकार करते हुए वार्ड की सभी समस्याओं को एक सप्ताह के अंदर पूरा करने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Back to top button