बाड़ी थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सक्सेना सहित 4 पुलिसकर्मी निलंबित
गाँजा मामलें में रिश्वत का खेल पड़ा भारी, मुख्यमंत्री निवास पर की थी लिखित शिकायत
रिपोर्टर : विनोद साहू
बाड़ी । मध्यप्रदेश में नशे का कारोबार चरम पर चल रहा विगत माह लगभग सत्तर किलो गाँजा बारना कालोनी से शिकायत के बाद ही पकड़ाया था, लेकिन नशे का व्यापार धीमा होने के बजाय गाँव गाँव फैल गया, विगत दिनों खपरिया निवासी भगवानसिंह को गाँजा में पकड़ा और उससे दो लाख रुपए की रिश्वत लेने की शिकायत मुख्यमंत्री से की और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने इस मामलें को गंभीरता से लिया और मंच से गाँजा व अन्य मादक पदार्थों की बिक्री पर सख्ती से रोक लगाने की मुहिम चलाई इस मामले में जांच उपरांत बाड़ी थाना के अधिकारी और कर्मचारियों पर बड़ी कार्यवाही की गई।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार सहवाल ने शनिवार को रायसेन जिले के बाड़ी थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सक्सेना सहित चार पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार सहवाल ने बताया कि किसी व्यक्ति की शिकायत पर जांच की गई है। लेन-देन टाइप का मामला है। अपराध सिद्ध हुआ है। जांच जारी है। इस मामले में थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सक्सेना, थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी विनय दुबे, विनय यादव, निकुंज राय, विद्याप्रसाद को निलंबित कर दिया है।



