मध्य प्रदेश
स्वयंसेवक संघ का नगर में निकला पथ संचलन
रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा । नगर साईंखेड़ा में विजयदशमी के उपलक्ष में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा पथ संचलन निकला गया सुबह 9 बजे सैकड़ो की संख्या में स्वयंसेवकों द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर से पथ संचलन प्रारंभ होकर स्टेट हाईवे 44 से होता हुआ नगर परिषद चौराहे से दादाजी धूनी वालों के दरबार से होता हुआ मेंन रोड से वापस सरस्वती शिशु मंदिर आया रास्ते में जगह-जगह लोगों ने स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा की। अंत में पुरुषोत्तम जी शर्मा प्रांत सह संयोजक कुटुंब प्रबोधन महाकौशल प्रांत के उद्बोधन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ



