मध्य प्रदेश

स्वास्थ्य मंत्री के गृह क्षेत्र में एक्सीडेंट में घायल युवक को नही मिली एम्बुलेंस

स्थानीय युवक हाथ ठेला की मदद से घायल युवक को अस्पताल लाये
रिपोर्टर : संजय द्विवेदी
गैरतगंज । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरतगंज जिसे अब सिविल अस्पताल का भी दर्जा मिल चुका है लेकिन अव्यवस्थाओ का अभी भी अम्बार लगा लगा रहता है और हमेशा ही चर्चाओं का विषय बनी रहती है।
बीती रात को एक युवक का गैरतगंज टेकापार जियो ऑफिस के सामने खड़ी टैक्टर ट्रॉली से अंधेरा होने के कारण टकरा गया जो करीव 20 से 25 मिनिट तक वही तड़पता रहा उपस्थित लोगों ने अस्पताल में एम्बुलेंस के लिए बार संपर्क किया लेकिन एम्बुलेंस घटना स्थल तक नही पहुंची तव कुछ समाजसेवी युवाओं ने एक हाथ ठेला पर घायल युवक गोलू कुशवाहा पिता बाबूलाल कुशवाहा आयु लगभग 24 वर्ष है। वह ग्राम कढैया का रहने वाला है जिसको समाज सेवी युवाओं ने सिविल अस्पताल गैरतगंज पहुँचाया
हद तो तव हो गयी जब घायल युवक को लेकर अस्पताल पहुंचे और वहां एम्बुलेंस खड़ी थी जब तक घायल युवक का इलाज शुरू हुआ तक एम्बुलेंस चालक एम्बुलेंस लेकर वहां से कही भाग चुके थे।
जब मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के गृह क्षेत्र की यहाँ दुर्दशा है तो अन्य जगह क्या स्थित होगी इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है।
ओर यदि समय पर हाथ ठेला पर समाज सेवी युवा घायल को अस्पताल नही पहुँचा पाते तो घायल की जान भी जा सकती थी।

Related Articles

Back to top button