स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया
बाढ़ से प्रभावित वार्ड वासियों को सहायता उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
रिपोर्टर : संजय द्विवेदी
रायसेन । मध्यप्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने ग़ैरतगंज नगर के बाढ़ प्रभावित वार्ड 3 औऱ 5 नम्बर का दौरा कर बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया।
डॉ प्रभुराम चौधरी ने तपोभूमि रड़िया मंदिर में जाकर दर्शन कर बीनानदी के तेज़ वहाव की वजह से हुए बाउंड्री वाल और रिप्टे किनारे हुये नुकसान का जायज़ा लेने के बाद डॉ चौधरी ने ग़ैरतगंज क वार्डो में पहुंचकर बाढ़ से और अतिव्रष्टि कि वजह से हुए नुकसान के संबंध में जानकारी ली।
इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने बार्डवासियो से कहा कि संकट की इस घड़ी में वे और सरकार उनके साथ है तथा उनकी हर संभव मदद की जाएगी।
स्वास्थ्य मंत्री ने मौके पर उपस्थित अनुविभागीय अधिकारी रवीश श्रीवास्तव से वार्डवासियों की मदद हेतु शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने के दिशा-निर्देश दिए।
डॉ प्रभुराम चौधरी ग़ैरतगंज तहसील ग्राम सहजपुर में मदन यादव, रेवाशंकर यादव के यहां निजी कार्यक्रम में भी शामिल हुये।
इस अवसर पर नगरपरिषद अध्यक्ष जिनेश जैन एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय जैन सहित प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।



