स्वास्थ्य राज्यमंत्री के गृहनगर के हॉस्पिटल के गेट के सामने बुजुर्ग बीमार पड़ा तड़पता रहा

स्वास्थ्य सुविधाएं वेंटिलेटर पर
रिपोर्टर : पवन सिलावट
बरेली । मध्यप्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल के गृह नगर बरेली में स्वास्थ्य सुविधाएं वेंटिलेटर पर और मंत्री जी विधानसभा के अस्पतालो का कर रहे ओचक निरीक्षण कर रहे है, लेकिन जमीनी हकीकत आज देखने को मिली जब बरेली सिविल अस्पताल के सामने एक बुजुर्ग अस्पताल गेट पर बीमार पड़ा रहा ओर तड़प रहा है वही ड्यूटी डॉक्टर के द्वारा दो गोली देकर किया उपचार ।
जब मीडिया कर्मियों के द्वारा सीबीएमओ डॉ. हेमंत यादव से संपर्क किया तो सीबीएमओ कहते हैं की मैं बाड़ी में हु दिखवाता हूं । 3 दिन पहले ही लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्री ने बरेली सिविल अस्पताल सहित उदयपुरा, देवरी सहित निजी अस्पतालों के निरीक्षण किया था और अधिकारियों को सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए थे लेकिन सरकारी सिस्टम को कैसे सुधारेंगे मंत्री जी।



