मध्य प्रदेश
स्विफ्ट कार नाले में गिरी, चार व्यक्ति बैठे हुए थे, एक घायल
रिपोर्टर : अशोक साहू
उदयपुरा । देवरी नेशनल हाईवे 45 से थाला दिघावन के प्रधानमंत्री सड़क के बीच बना रोहिया नाले पर स्विफ्ट गाड़ी नाले मैं गिरी। जिसमें चार व्यक्ति सवार जिसमें से एक व्यक्ति घायल है सभी सवारी उदयपुरा के समीप इमझीरी गांव की है।
पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार थाला दिघावन किसी श्राद्ध कार्यक्रम में आई थी ग्रामीणों की मदद से चारों सवारियों को गाड़ी से निकाला। देवरी पुलिस जांच में जुटी ।



