क्राइम

दो दिन में दो नाबालिक बालिकाओं के अपहरण के मामले आने से मचा हड़कंप

एक मामले का आरोपी गिरफ्तार दूसरे की तलाश जारी
घटना को लेकर लोगो में आक्रोश, कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा

रिपोर्टर : कुलदीप चौरसिया
जैसीनगर । सागर जिले के जैसीनगर थाना अंतर्गत लगातार दो दिनों में नाबालिक बालिकाओं के अपहरण के मामले सामने आने से हड़कंप मच गया, दोनों मामले में दोनो बच्चियों को सकुशल मिल गई एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है जबकि दूसरे मामले का आरोपी अभी फरार है जिसे 3 थानो की पुलिस तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को 8 साल की नाबालिक दूध लेने के लिए जा रही थी इसी बीच बाइक सवार जबरन उसे बाइक पर बैठाकर ले गया और जैसीनगर से 1 किलोमीटर दूर किसी तरह हुआ बच्ची छुड़ाकर भागी तभी रास्ते में बाइक लेकर आ रहे व्यक्ति को देखकर आरोपी भाग गया और बालिका को बचा लिया गया, मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिसे न्यायालय पेश किया गया है।
इस घटना के दूसरे दिन गुरुवार शाम को 7 साल की बच्ची घर के पास में ही शौच लिए गई थी तभी उसे एक व्यक्ति उठाकर ले गया, सूचना पर जैसीनगर थाना प्रभारी संदीप तोमर ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। और पुलिस की अलग-अलग टीमें बनाकर क्षेत्र की घेराबंदी की वहीं मामले में बच्ची सकुशल मिल गई है लेकिन आरोपी अभी फरार है जिसकी तलाश जा ही है।
जैसीनगर टीआई संदीप तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों मामलों में आरोपियों पर अपहरण सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है वहीं दूसरे मामले में आरोपी की पहचान कर ली गई है जिसकी गिरफ्तारी शीघ्र कर ली जाएगी।
घटनाओं के सामने आने के बाद लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है वही मामले को लेकर कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर मामले में आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है, साथ ही थाने में पुलिस बल सहित नगर में पुलिस की गस्त बढ़ाने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button