बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, तीन घायल, दो रेफर

सिलवानी । राजमार्ग 15 सागर बरेली रोड पर गुंदरई के पास बाइक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक पर तीनों ही युवक यहां वहां फिक गए। जिन्हे 108 एंबुलेंस से सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लाया गया, जहां दो युवकों का प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बम्होरी थाना क्षेत्र के राजमार्ग 15 सागर बरेली मार्ग के गुंदरई पड़रिया खुर्द के बीच में गुरुवार की रात्रि लगभग 8 बजे बाइक क्रमांक MP38 MH 1207 पर सवार रेवाराम कुशवाहा पिता भैयालाल कुशवाहा उम्र 21 साल निवासी पड़रिया खुर्द, आदर्श लोधी पिता धर्मेन्द्र लोधी उम्र 34 साल निवासी पड़रिया खुर्द एवं एक अन्य बाइक से आ रहे थे जिन्हे अज्ञात वाहन जोरदार टक्कर मारकर भाग गया। टक्कर से युवक बाइक से वहां वहां फिक गए। घायलों को राहगीरों ने 108 एंबुलेंस को सूचना देकर बुलाया गया जिन्हे सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनो युवकों को रैफर कर दिया गया है।



