मध्य प्रदेश

विपिन बिहारी राजपूत ने सरस्वती विद्या मंदिर का प्राचार्य पदभार ग्रहण किया

सिलवानी । विद्या भारती मध्य भारत की योजना अनुसार दिनांक 1 अप्रैल 2026 को विपिन बिहारी राजपूत ने सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य का पदभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर वीर शिवाजी शिक्षण समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार जैन, उपाध्यक्ष आनंदसिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष ज्ञायक जैन, समिति सहसचिव सीताराम साहू, विद्यालय के पूर्व प्राचार्य मयंक लाहोरी एवं सियरमऊ विद्यालय के प्राचार्य रविराज दांगी सहित विद्यालय परिवार के दीदी, आचार्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button