मध्य प्रदेश

बिजली विभाग द्वारा रखी गई डीपी में ब्लास्ट से लगी आग

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । निकटवर्ती ग्राम मदनी में बिजली विभाग द्वारा कल रविवार को रखी गई ,डीपी में आज सोमवार को करीब 1 बजे अचानक विस्फोट हो गया । जिससे आग झाड़ियां से होती हुई गेहूं की फसल तक पहुंच गई ।
वह तो ग़नीमत रही कि किसानों के घर पास में ही थे तो उन्होंने तत्काल अपनी सिंचाई मोटरों को चालू करके फसल एवं घर को जलने से बचा लिया । अन्यथा बड़ी अनहोनी हो सकती थी।
किसानों ने बताया कि बिजली विभाग द्वारा कल रविवार को नई डीपी रखी गई थी।
जिसमें आज दोपहर रविवार को अचानक ब्लास्ट हो जाने से आग फैल गई लेकिन सभी की सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया गया । जिससे बड़ी अनहोनी होने से टल गई । बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी जेई नीरज गुप्ता ने बताया कि संभवत लोड बढ़ने से ब्लास्ट हुआ हो फिर भी डीपी को उतरवाकर जांच करवा ली जाएगी और दूसरी डीपी वहां पर रख दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button