मध्य प्रदेशराजनीति

हनुमान जी के चित्र के समक्ष नग्न प्रदर्शन के विरोध में कांग्रेस ने किया पुतला दहन

रायसेन । रायसेन के सागर भोपाल चौराहे पर मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में रतलाम में मंच पर हनुमान जी की मूर्ती रखकर बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता कराए जाने के विरोध में हिन्दू भावनाओ को आहत करने के लिए पुतला दहन किया गया।
रायसेन के सागर भोपाल चौराहे पर कांग्रेसियों ने ब्लॉक कांग्रेश कमेटी अध्यक्ष मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी सरकार का पुतला जलाया, जिसमें ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने कहा कि रतलाम में हुए बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के दौरान मंच पर हनुमान जी की मूर्ति रखे होने के बाद आपत्ति जताते हुए कहां की भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है और इस बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता होने के कारण हिंदू धर्म की भावनाएं आहत हुई हैं।इस कारण हम सभी कांग्रेसी तत्काल वहां के महापौर और स्थानीय विधायक के निलंबन की मांग करते हैं जिनके द्वारा हिंदू धर्म की भावनाओं को आहत किया गया है ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए जिससे हिन्दू धर्म कि लोगों की भावनाओ को राहत मिल सके।नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष प्रभात चावला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को तत्काल विधायक और महापौर पर कार्यबाही करनी चाहिए। जहां एक और भारतीय जनता पार्टी कहती है कि धर्म के प्रति हमारी गहरी आस्था है तो वहीं मंच पर हनुमान जी की प्रतिमा रखने के बाद बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता कराई गई जिसमें हिंदू धर्म की भावनाएं आहत हुई हैं ऐसे लोगों पर तत्काल कार्यवाही हो।इस अवसर पर सभी कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button