खेल

हर्षिता शर्मा और गीतिका को मिला स्वर्ण पदक, 2 स्वर्ण 3 रजत 6 काँस्य के साथ 11 पदक प्राप्त कर प्रदेश में दूसरा स्थान

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । 66वी राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा आर्चरी खेल प्रतियोगिता का आयोजन मध्यप्रदेश के शुजालपुर में 16 से 19 अक्टूबर तक हुआ। जिसमे सरस्वती विद्या मंदिर विवेकानंदपुरम विद्यालय के 48 खिलाड़ियों ने भोपाल संभाग से सहभागिता की और 2 स्वर्ण 3 रजत 6 काँस्य के साथ 11 पदक प्राप्त कर मध्यप्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया ।
पदक विजेता खिलाड़ियों में बहिन हर्षिता शर्मा एवं , गीतिका रैकवार ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया, बहिन संजना लोधी , यशी गुप्ता, लक्ष्मी प्रजापति ने रजत पदक प्राप्त किया। वही कांस्य पदक प्राप्त करने वालो में बहिन नेहा गौर,भैया कृष्णा सोनी, निधि दुबे , शुभ्रांसि नेमा, कार्तिक तिवारी, विशाखा लोधी, रोनक जैन रहे।
मध्य प्रदेश मे भोपाल सम्भाग दूसरे स्थान पर रहा छात्र छात्राओ की इस उपलब्धि पर जिला खेल अधिकारी राजेश यादव, जिला खेल एवं युवाकल्याण अधिकारी जलज चतुर्वेदी , विद्यालय समिति अध्यक्ष रमाकांत भार्गव , सचिव धर्मेंद्र जैन , प्राचार्य प्रकाश शर्मा,नपा अध्यक्ष संदीप लोधी, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्पेंद्र ठाकुर, पार्षद बृजेश लोधी, गुलाब रजक, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष संजय राय, महामंत्री महेश नेमा, साहित्यकार प्रदीप सोनी शून्य, मुकेश नापित, एवं समस्त विद्यालय परिवार ने शुभकामनाएं देते हुए उज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button