क्राइममध्य प्रदेश

सीएम राइज स्कूल की छात्रा अज्ञात कारणों से फांसी के फंदे पर झूली

सीएम राइज स्कूल में कक्षा 11 की थी छात्रा
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । रायसेन जिले के बेगमगंज के गढ़ोईपुर मोहल्ला में रमेश राय के मकान में रहने वाली कक्षा 11 की छात्रा ने अज्ञात कारणों के चलते सिलेंडर के सहारे सेल्फ पर चढ़कर दुपट्टे को छत के कुंदे में बांधकर फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।
स्कूल से जब छोटा भाई शाम करीब 5 बजे वापस लौटा तो दरवाजा बंद पाया काफी देर बाद आसपास के लोगों को बताने पर दरवाजा तोड़ कर देखा तब माजरा समझ में आया। ग्राम झिरिया निवासी छात्रा अपने छोटे भाई के साथ पढ़ाई के लिए किराए के मकान में रहती थी। जहां और भी छात्र किराए से रहते हैं। घटना के बाद से वह नज़र नहीं आए।
सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना उपरांत शव को नीचे उतारा आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को मर्चुरी भवन भेजा गया‌ है। सूचना देकर माता-पिता को बुलाया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

Related Articles

Back to top button