क्राइममध्य प्रदेश

सहायक समिति प्रबंधक पर ओडब्ल्यू की संयुक्त कार्यवाही, 6 गुना से अधिक सम्पत्ति मिली

जबलपुर । जबलपुर ईओडब्ल्यू की संयुक्त टीम ने शनिवार की सुबह सहायक समिति प्रबंधक, सेवा सहकारी समिति बदौरा कलां, जिला छतरपुर के यहाँ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के दर्ज प्रकरण के संबंध में सर्च कार्यवाही करते हुए आवास पर छापामारी कार्रवाई की है धन कुबेर समिति प्रबंधक के खिलाफ पूर्व में शिकायत दर्ज की गई थी जिसमें बताया गया था की धनकुबेर ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है टीम की कार्रवाई जारी है|
एसपी देवेंद्र प्रताप सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ को प्राप्त शिकायत की जांच प्रकोष्ठ इकाई सागर द्वारा की गई । शिकायत में पाया गया कि आरोपी प्राण सिह उर्फ मुन्ना सिंह, सहायक समिति प्रबधक, सेवा सहकारी समिति बदौराकलां, जिला छतरपुर के आलोच्य अवधि में आय के विभिन्‍न स्त्रोतों से प्राप्त आय की तुलना में उसके द्वारा किया गया व्यय एवं अर्जित सम्पत्ति 6 गुना से अधिक होना पाया गया । इस पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया|

Related Articles

Back to top button