मध्य प्रदेश

हर्षोल्लास से मनाई सेन महाराज की जयंती

सिलवानी । मंगलवार को संत शिरोमणि नंदाजी सेन महाराज की जयंती सेन समाज सुधार एवं कल्याण समिति के तत्वाधान में नायक गार्डन में मनाई गई। समाज के लोगों ने महाराज की पूजा अर्चना करते हुए संगठन की एकता व सामाजिक समरसता व शिक्षा पर बल दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए समाज के जिला अध्यक्ष रामकृष्ण सेन ने कहा कि हमें एकता के साथ समाज के बच्चों को शिक्षित बनाने की आवश्यकता है। तभी हम अपने समाज को विकसित कर पाएंगे। आपस में एकजुट होने की आवश्यकता है। समाज के अंदर जो कुरीतियां फैली हैं उन्हें समाप्त होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते हम इन सब बातों को नहीं समझ पाए तो आगे आने वाले समय में हमें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। सेन ने कहा कि समाज के दीनहीन लोगों की मदद के लिए भी हमें आगे आते हुए रचनात्मक कार्यों में बढ़ चढकर हिस्सा लेना होगा।
इस अवसर पर हेमंत सेन, गब्बर सेन, चंद्रभान सेन, सुरेंद्र सेन, दिनेश सेन, संजू सेन, नरेश सेन, संयम सेन, रवि सेन, सुरेश सेन, सौरभ सेन, लक्ष्मीनारायण सेन, विजय सेन, रामबाबू सेन, विक्की सेन आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button