मध्य प्रदेश

हर घर तिरंगा अभियान के तहत सिलवानी में छात्रों ने निकाली रैली

सिलवानी । आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत 13 से 15 अगस्त 2022 के बीच नागरिकों द्वारा अपने घर पर तिरंगा फहराया जाएगा। जिले में हर घर तिरंगा अभियान से जन-जन को जोड़ने के लिए कलेक्टर अरविंद दुबे के निर्देशानुसार विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में सिलवानी में शासकीय उत्कृष्ठ विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा मानव श्रृंखला बनाई गई तथा रैली निकालकर लोगों को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने और 13 से 15 अगस्त के बीच अपने घर, दुकान, संस्थान, कार्यालय आदि में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया गया।

Related Articles

Back to top button