हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा के उद्घोष से गूंजी सिलवानी एसडीएम के नेतृत्व में अधिकारियों, कर्मचारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा
सिलवानी। हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन का अभियान बनाते हुए तहसील के प्रत्येक नागरिक को इस अभियान से जोड़ने के लिए एसडीएम रवीश श्रीवास्तव के निर्देशन में सम्पूर्ण तहसील में व्यापक स्तर पर गतिविधियां, कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नगर में एसडीएम के निर्देशन में बजरंग चौराहा से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गों से होते हुए तहसील प्रांगण तक निकाली गई।
पैदल तिरंगा रैली में एसडीएम रवीश श्रीवास्तव, तहसीलदार रामजीलाल वर्मा, एसडीओपी राजेश तिवारी, नगर परिषद अध्यक्ष रेशु विभोर जैन, सीएमओ सुनील जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। यात्रा में सभी अधिकारी, कर्मचारी, स्कूली बच्चे हाथों में तिरंगा थामे चल रहे थे और भारत माता की जय, हर घर तिरंगा-घर घर तिरंगा उद्घोष करते हुए चल रहे थे। यह तिरंगा यात्रा नगर में मुख्य मार्गो से होते हुए बजरंग चौराहा पहुंचकर समाप्त हुई। नगर में अनेक स्थलों पर नागरिकों, संगठनों द्वारा तिरंगा यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।





