लूूट, चोरी, अपहरण के आरोपी पुलिस गिरफ्त में, चोरी का माल जप्त
रायसेन । दिनांक 1.8.2022 को ब्लाक ऑफिस के पास उदयपुरा से बुलेरो कैंपर क्रमांक आरजे 18 जीए-7144 को अज्ञात चोर चोरी कर ले गये थे। फरियादी फूलचंद /रामदेव सेनी उम्र 44 साल निवासी वार्ड क्रमांक-1, ब्लाक तिराहा उदयपुरा की रिपोर्ट पर दिनांक 1.8.2022 को अपराध क्र.- 274 धारा 379 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक रायसेन विकाश कुमार शाहवाल के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसेन अमृत मीणा के नेतृत्व में एसडीओपी बरेली श्री राजीव जंगले एवं थाना प्रभारी उदयपुरा निरीक्षक प्रकाश शर्मा द्वारा पुलिस टीम गठित कर अज्ञात आरोपी की पतारसी प्रारंभ की गयी।
दौराने अनुसंधान पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल पर मिले साक्ष्यों एवं मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दिनांक 11.8.2022 को आरोपी विष्णु रैकवार उर्फ राजा उर्फ राजकुमार आ. खुशीलाल उम्र 21 साल निवासी ब्लाक के पास टपरिया, उदयपुरा को पटना के जंगल (विजनहाई) से गिरफ्तार किया जाकर उससे पूछताछ की गयी। पूछताछ में आरोपी विष्णु रैकवार द्वारा अपने साथी राजकुमार उर्फ राज कुशवाह / हल्केवीर उम्र 21 साल निवासी ब्लाक के पास टपरिया, उदयपुरा के साथ मिलकर उक्त बुलेरो वाहन चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस टीम द्वारा उसके दूसरे साथी राजकुमार उर्फ राज कुशवाह को ब्लाक के पास टपरिया, उदयपुरा से दिनांक 12.8.2022 को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से बुलेरो कैंपर क्रमांक आरजे-18 जीए-7144 को कीमती 2,50,000/रूपये जप्त की गयी।
पूछताछ पर दोनों आरोपियों द्वारा थाना उदयपुरा के अपराध क्र.- 254/22 धारा 392 भादवि में फरियादी करण सिंह / रामरतन पटेल 35 साल निवासी हड़ा जैसीनगर सागर की पत्नी अल्पना पटेल से दिनांक 11.7.2022 को सिलवानी रोड पर स्कूटी पंचर होने पर पैदल चलने के दौरान उनका मंगलसूत्र कीमती 6000/- रूपये लूटना स्वीकार किया। आरोपियों की निशादेही पर पुलिस द्वारा उक्त मंगलसूत्र जप्त किया गया। इसी प्रकार थाना उदयपुरा के अपराध क्र. -33/21 धारा 459, 380 भादवि में दिनांक 21.01.2022 को मध्य रात्रि शिक्षक कालोनी उदयपुरा में अपने अन्य 3 साथियों देवेन्द्र कुशवाह, संतोष कहार, मझले आदिवासी के साथ मिलकर सुनील रावत के घर से 10,000/- रूपये चुराना एवं भागने के दौरान पत्थर फैंकना तथा तलवार दिखाना स्वीकार किया। फरियादी मुरारीलाल / बुद्धा मेहरा उम्र 48 साल निवासी शिक्षक कालोनी उदयपुरा की रिपोर्ट पर थाना उदयपुरा में उक्त प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। प्रकरण में धारा 395, 25 आर्म्स एक्ट का इजाफा किया गया। आरोपी की निशादेही पर पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त तलवार जप्त कर ली गयी।
आरोपी राजकुमार उर्फ राज कुशवाहा द्वारा थाना उदयपुरा में अपराध क्र.- 1/22 एवं 2/22 धारा 363 में अपहरण करना जिसमें पुलिस द्वारा दिनांक 2.01.2022 को 2 नाबालिग बच्चों को दस्तयाब किया था) तथा अपराध क्र. 150/22 धारा 339 में एक मोटर साईकिल चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा मोटर साईकिल क्रमांक- एमपी-38 एमबी 1591 की बरामदगी की कार्यवाही की जा रही है।
दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं। विष्णु रैकवार के विरूद्रू मध्यप्रदेश के विभिन्न थानों में 16 अपराध एवं राजकुमार के विरूद्ध 11 अपराध पंजीबद्ध हैं। पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मान. न्यायालय पेश कर पीआर पर लिया गया।
आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी उदयपुरा निरीक्षक प्रकाश शर्मा, उनि हेमंत पटेल,सउनि अशोक तिवारी, आर0 734 रवि यादव, आर. 333 राजेन्द्र ढाकरिया, आर. 8 नारायण भार्गव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को उचित इनाम देने की घोषणा की है।





