शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौरझामर का उन्नयन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे करने की मांग

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । बहत्तर गांवो का राजस्व निरीक्षक मंडल मुख्यालय गौरझामर मे संचालित शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आबादी व सम्बन्धित विशाल कार्य क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं की दृष्टि से बौना साबित हो रहा है बता दे की इस समय गौरझामर की जन संख्या बीस हजार से ऊपर है यदि अति निकटतम गांवो को जोड कर आंकलन किया जावे तो गुगवारा गंगवारा, मढीजमुनिया, सिलारपुर, बिजौरा, खामखेडा, घोसीपट्टी, सालावारा, सरखेडा, जैतपुर कछया आदि गांवो को जोडकर देखा जाय तो गौरझामर केंद्र की आबादी पचास हजार के लगभग होती है इतने बडे क्षेत्रफल के लिए यहां की अस्पताल स्वास्थ्य सेवाओ के मान से कमतर है इसके बिस्तार व उन्नयन हेतु प्रदेश के मुख्यमंत्री डा मोहन यादव व स्वास्थ्य मंत्री से कुंदनलाल चौरसिया, रिषभ साहू, सौरभ जैन, मनीष तिवारी, लीलाधर साहू, अशोक पटैल, दीपक चढार, विजय भारिल्य, अखलेश जैन, अमित साहू, मोती गौड, राजू आठया, राजू दुबे, औकार लोधी, महेश विश्वकर्मा सहित हजारो लोगो ने मांग की है।



