हैंडपंप से पानी के साथ निकली आग, गांववाले दहशत में
कुछ ग्रामीण इसे चमत्कार तो वही कुछ केमिकल्स की वजह से हुई घटना बता रहे हैं
छतरपुर । आप लोगो ने अभी तक हैंडपंप से पानी निकलते हुए देखा होगा, अब आप सोचेंगे इसमें क्या नई बात है क्योंकि हैंडपंप से पानी नहीं तो क्या निकलेगा, अगर आपको भी ऐसा ही लगता है तो आज के इस चित्र को देखिए जिसमें हैंडपंप से पानी के साथ-साथ आग भी निकल रही है। देखकर यकीन कर पाना बहुत मुश्किल है लेकिन यह सच है। हैंडपंप से पहले पानी निकला बाद में आग निकली और फिर पानी और आग दोनों एक साथ निकलने लगे।
यह घटना एमपी के छतरपुर जिला बकस्वाहा तहसील के कछार गांव की है। यहां पर बुधवार की रात्रि में हैंडपंप से आग निकलने की अजीबोगरीब घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया है। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ इक्कठा हो गई। इनमें से ही कुछ लोगों ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जो अब बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। आस-पास के इलाकों में वैसे ही पीने के पानी की कमी है और हैंडपंप से आग निकलने की बात सुनकर परेशान हैं।
कछार गांव जिला मुख्यालय छतरपुर से 10 किलोमीटर दूर का लोगों ने इस घटना की सूचना प्रशासन को दी तो अधिकारियों का कहना है कि घटना की जांच के बाद ही इसके बारे में कुछ कहा जा सकता है। हालांकि स्थानीय लोगों में से कुछ इसे चमत्कारी घटना बता रहे हैं तो कुछ केमिकल्स की वजह से हुई घटना बता रहे है।




