विभोर नायक बने विधायक प्रतिनिधि
सिलवानी। पूर्व केबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक ठाकुर रामपालसिंह राजपूत ने नगर के युवा समाजसेवी, भाजपा नेता विभोर नायक को नगर परिषद सिलवानी में अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है।
उल्लेखनीय है कि विभोर नायक की धर्मपत्नि श्रीमती रेशु विभोर नायक नगर परिषद सिलवानी की अध्यक्ष निर्वाचित हुई है।
विभोर नायक प्रारंभ से ही समाज कार्यो में अग्रणी होने के साथ सामाजिक संस्था सुभाष जागरण मंच के संस्थापक सचिव है। सुभाष जागरण मंच ने क्षेत्र की समस्याओं को हल कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विभोर नायक आरएसएस के कर्मठ कार्यकर्ता के साथ भाजयुमो के विभिन्न पदो पर रहकर सक्रिय भूमिका निभाई है।
विभोर नायक को नगर परिषद में विधायक प्रतिनिधि बनाये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं षुभचिंतकों ने पूर्व केबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक ठाकुर रामपालसिंह राजपूत, जनपद पंचायत अध्यक्ष तरूवरसिंह राजपूत, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला के प्रति आभार व्यक्त करते हुये बधाई एवं शुभकामनायें दी है।




