मध्य प्रदेश

होली पर्व को लेकर उमरियापान थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान । आगामी होली का त्यौहार शांति पूर्वक मनाने को लेकर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन के निर्देशानुसार उमरियापान थाना प्रांगण में नायब तहसीलदार संदीप सिंह, थाना प्रभारी अनिल काकडे एवं बीएमओ बीके प्रसाद की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में क्षेत्र के गणमान्यजनों ने अपने अपने सुझाव दिए । नायब तहसीलदार संदीप सिंह ने उपस्थित जनसमुदाय से कहा कि बोर्ड परीक्षा को देखते हुए डीजे साउंड पर प्रतिबंध रहेगा । थाना प्रभारी अनिल काकडे ने कहा कि बिजली तारों के समीप होलिका दहन ना करें सभी लोग आपस में मिलकर शांति पूर्वक होली का त्यौहार मनाए, असामाजिक तत्व और अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर पुलिस की पेनी नजर रहेगी । थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पेट्रोलिंग लगातार पूरे क्षेत्र में करेंगी । पर्व के दौरान क्षेत्र की किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दे जिससे समय पर पहुंचकर कार्यवाही की जा सके । बीएमओ डॉक्टर बीके प्रसाद ने उपस्थित गणमान्य जनों के माध्यम से आमजन से अपील करते हुए कहा कि होली पर्व पर लोग अधिकतर शराब पीकर वाहन चलाते हैं जिस कारण से दुर्घटनाएं घट रही है। बीएमओ ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि होली पर्व पर लोग शराब पीकर वाहन ना चलाएं ताकि दुर्घटना ना हो । पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ भी कारवाही करेगी जो शराब पीकर उत्पाद मचाते हैं।
बैठक में मास्टर शिव कुमार चौरसिया, संतोष दुबे, सरपंच अटल ब्यौहार, जनपद सदस्य शैलेंद्र पौराणिक, सुखदेव चौरसिया, राजा चौरसिया, वंशरूप चौरसिया, सिद्धार्थ दीक्षित, बसंत चौरसिया, मनोज चौरसिया, जयप्रकाश चौरसिया, जगन्नाथ मांझी, संदीप सोनी, स्वतंत्र चौरसिया, प्रमोद गुप्ता, जगमोहन चौरसिया, अजूबा भाईजान, जगमोहन मिश्रा, सत्तू सोनी, प्रदीप चौरसिया, छोटू गुप्ता, सुशांक त्रिपाठी, राजेंद्र चौरसिया, अंकित झारिया, पत्रकार सतीश चौरसिया आदि उपस्थित रहे l

Related Articles

Back to top button