मध्य प्रदेश

स्कूल भवन में अवैध रूप से रखी सीमेंट की बोरिया, बिल्डिंग भवन को किया सील, जिम्मेदार मौन

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । तहसील के सुल्तानगंज क्षेत्र स्थित ग्राम पड़रिया राजाधार की एकीकृत शाला शासकीय हाई स्कूल के खाली पड़े एक रूम में अवैध तरीके से सीमेंट की करीबन चार सौ बोरियां रखी पाई गई, जिसकी जानकारी प्रशानिक अमले को जिले के वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त हुई।
जानकारी लगते ही जांच करने नायब तहसीलदार महेंद्रसिंह राजपूत, सुल्तानगंज थाना प्रभारी श्यामराजसिंह, हल्का पटवारी प्रदीप शर्मा, ग्राम पंचायत पड़रिया राजाधार रोजगार सहायक कृष्ण कुमार प्रजापति मौके पर पहुंचे, जहां उक्त सीमेंट की बोरियां रखी पाई गई।
जिसकी जानकारी स्कूल प्रबंधन समेत ग्रामीणों से एकत्रित की, तत्पश्चात बिल्डिंग भवन को सील कर, पंचनामा बनाकर वरिष्ठ कार्यालय को प्रेषित किया।
जानकारी के अनुसार उक्त सीमेंट की बोरियां सिंचाई विभाग द्वारा डेम निर्माण कार्य हेतु बताई जा रही है, जो एकत्रित करके स्कूल भवन के एक खाली पड़े रूम में रखी गई थी। हालांकि पूरा मामला राजनैतिक संरक्षण का बताया जा रहा है, जिसके चलते स्कूल भवन के अनुपयोगी कमरे का सीमेंट रखने हेतु उपयोग किया गया है।

Related Articles

Back to top button