100 एकड़ में सजेगा धीरेंद्र शास्त्री का दरबार, लाखों लोगों के लिए हो रहे खास इंतजाम

रिपोर्टर : शिवकुमार साहू
जैसीनगर । सागर जिले में ही धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इस महीने मे कथा करने वाले हैं. कथा में करीब 5 लाख लोगों के आने की संभावना जताई जा रही है. जानिए शास्त्री की कथा को लेकर क्या तैयारियां हैं और कैसे उनकी एडवांस बुकिंग जोरों पर है
सागर जैसीनगर में 100 एकड़ जमीन पर भव्य कथा का आयोजन किया जाएगा. तीन दिवसीय हनुमंत कथा की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं.
जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह ने बताया कि कथा स्थल को भ्व्य बनाने को लेकर पूरे इंतजाम किए जा रहे हैं सागर के साथ रायसेन जिले की बॉर्डर भी पास में है इसलिए दोनों जिलों के प्रमुख रूप से लाखों श्रद्धालु आएंगे. इसके अलावा ही प्रदेश और दूसरे प्रदेशों के श्रद्धालु भी इसमें शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे. बागेश्वर धाम के प्रतिनिधि पंडित नितेंद्र चौबे कथा स्थल की व्यवस्थाओं को देखने पहुंचे. उन्होंने यहां काम करने वाले लोगों को निर्देशित किया।
सुरखी विधानसभा के जैसीनगर में 20, 21 और 22 मई को हनुमंत कथा होगी. साथ ही 1 दिन का दिव्य दरबार भी लगेगा. यहां 1 दिन में 5 लाख तक श्रद्धालु आने का अनुमान है, जिसके हिसाब से तैयारियां की जा रही हैं. पर्याप्त समय है इसलिए 10 दिन में प्रोटोकॉल के तहत हर काम को पूरा कर लिया जाएगा।
गौरतलब है कि बागेश्वर धाम सरकार के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ख्याति दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है. धाम से जुड़े लोगों का कहना है कि उनके अनुयायियों की संख्या लाखों में है. 2024 तक की उनकी कथाएं एडवांस में बुक हो गई हैं. प्रदेश और देश में कई जगह आयोजक उनकी कथा करवाना चाह रहे हैं।



