क्राइम

खरगोन मछवाई ओवर ब्रिज के नीचे युवक की मिली लाश, सिर पर गंभीर चोट पुलिस कर रही जांच

रिपोर्टर : अशोक सोनी
बरेली। राष्ट्रीय राजमार्ग 45 स्थित खरगोन के पास ओवर ब्रिज के नीचे 19 वर्षीय युवक की लाश मिली घटना की जानकारी लगते ही पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे घटनास्थल पर।
घटना को लेकर थाना प्रभारी आशीष सप्रे ने बताया कि मृतक युवक काशीराम मेहरा पिता अमृतलाल मेहरा 19 वर्ष निवासी छींद की है। युवक को सबसे पहले राघव अहिरवार ने देखा जो कि अपने जीजा के घर से अपने गांव आ रहा था। घटना देर रात की बताई जा रही है युवक के सर पर गंभीर चोट होने के साथ पैरों में चप्पल जूते नहीं पाए गए पुलिस के द्वारा घटना को लेकर हर एंगल से जांच की जा रही है। युवक की लाश को पुलिस के द्वारा पोस्टमार्टम के लिए नगर के सिविल अस्पताल भेजा गया है । इस दौरान एसडीओपी राजीव जंगले, थाना प्रभारी आशीष सप्रे, सब इंस्पेक्टर एचडी भालेकर, गुलाब तिवारी और पुलिस बल घटनास्थल पर मौजूद रहा।

Related Articles

Back to top button